वाहन (vehicle) खरीदने के लिए एक शुभ मुहूर्त ( Muhurat ) चुनना आवश्यक है ताकि आपको किसी भी तरह की अवांछित समस्या का सामना न करना पड़े और वाहन ( vahan ) की खरीद पूरी हो सके। आप अपने निजी इस्तेमाल के लिए या अपने व्यवसाय या पेशे के लिए वाहन ( Car, scooter, Motor cycle etc. ) खरीद सकते हैं।
वाहन खरीदना विशेष रूप से नया वाहन, सामान्य रूप से केवल दिन में ही संभव है। वास्तविक समय जब आप किसी वाहन को खरीदते हैं वह समय होता है जब आप वाहन की डिलीवरी लेते हैं तब नहीं जब आप वाहन बुक करते हैं। इसलिए मुहूर्त के प्रयोजन के लिए वाहन की डिलीवरी लेने का समय महत्वपूर्ण है।
अतः व्यवहारिक दृष्टि से यहाँ केवल दिन के समय उपलब्ध मुहूर्त ही दिखाया गया है। सुबह सात बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद का समय यहां नहीं दिखाया गया है।
शुक्र ग्रह वाहन का कारक है। इसलिए जब शुक्र अस्त हो तो वाहन की डिलीवरी को यदि संभव हो तो स्थगित कर देना चाहिए। विशेष रूप से वृष और तुला राशि के लोगों को शुक्र अस्त या वक्री होने की अवधि में डिलीवरी लेने से बचना चाहिए।
दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस समय वाहन की डिलीवरी ली जा रही हो उस समय चंद्रमा वाहन के स्वामी की जन्म राशि से छठे, आठवें या बारहवें भाव में नहीं होना चाहिए।
मंगलवार और शनिवार को वाहन खरीदने से बचना चाहिए। लेकिन यदि यह आवश्यक है तो वाहन के स्वामी की जन्म कुंडली में मंगल और शनि क्रमशः मजबूत हों तो इस स्थिति में ढील दी जा सकती है।
वाहन क्रय आदि करने के लिए पितृ पक्ष की अवधि निषिद्ध है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पितृ पक्ष में वाहन न खरीदें।
मुहूर्त का समय भारतीय मानक समय के अनुसार दिया गया है। लेकिन अपने स्थानीय समय के आधार पर मुहूर्त के समय की पहले से ही पुष्टि कर लें।
2023 में निम्नलिखित शुभ दिन और मुहूर्त उपलब्ध हैं जब आप अपने वाहन की डिलीवरी ले सकते हैं: –
Vehicle Purchase Muhurat January 2023
4 जनवरी 2023 सुबह 7.15 बजे से शाम 7 बजे तक : बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि I
15 जनवरी 2023 सुबह 7.15 बजे से शाम 7 बजे तक: रविवार, चित्रा नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
18 जनवरी 2023 सुबह 7.15 से शाम 4 बजे तक : बुधवार, अनुराधा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat February 2023
1 फरवरी 2023 सुबह 7:15 से शाम 7 बजे: बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
3 फरवरी 2023 सुबह 7:15 से शाम 6:50 बजे तक: शुक्रवार, पुनर्वसु नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि I
5 फरवरी 2023 सुबह 7:15 से शाम 7 बजे: रविवार, पुष्य नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि I
10 फरवरी 2023 सुबह 8:00 से शाम 7 बजे: शुक्रवार, हस्त नक्षत्र और चतुर्थी एवम पंचमी तिथि I
27 फरवरी से 8 मार्च तक होलाष्टक की अवधि होगी इसलिए होलाष्टक की अवधि के दौरान वाहन खरीदने जैसे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को शुभ नहीं माना जाता है।
Vehicle Purchase Muhurat March 2023
27 फरवरी से 8 मार्च तक होलाष्टक की अवधि होगी इसलिए होलाष्टक की अवधि के दौरान वाहन खरीदने जैसे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को शुभ नहीं माना जाता है।
10 मार्च 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: शुक्रवार, चित्रा नक्षत्र और तृतीया तिथि I
13 मार्च 2023 सुबह 8:30 से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार, विशाखा एवम अनुराधा नक्षत्र और षष्ठी तिथि I
19 मार्च 2023 सुबह 8:15 से शाम 7:00 बजे: रविवार, धनिष्ठा नक्षत्र और द्वादशी एवम त्रयोदशी तिथि I
26 मार्च 2023 दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: रविवार, कृतिका एवम रोहिणी नक्षत्र और पंचमी एवम षष्ठी तिथि I
27 मार्च 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 5:25 बजे तक: सोमवार, रोहिणी एवम मृगशिरा नक्षत्र और षष्ठी तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat April 2023
5 अप्रैल 2023 सुबह 11:30 से शाम 7:00 बजे तक : बुधवार, हस्त नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि I
6 अप्रैल 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 : गुरुवार, हस्त और चित्रा नक्षत्र और पूर्णिमा एवं प्रतिपदा तिथि I
7 अप्रैल 2023 सुबह 7:00 बजे से 10:15 बजे तक: शुक्रवार, चित्रा नक्षत्र एवं प्रतिपदा तिथि I
10 अप्रैल 2023 सुबह 8:30 से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार, अनुराधा एवम ज्येष्ठI नक्षत्र और पंचमी तिथि I
16 अप्रैल 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक: रविवार, शतभिषा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
24 अप्रैल 2023 सुबह 8:30 से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार, मृगशिरा नक्षत्र और पंचमी तिथि I
26 अप्रैल 2023 7:00 पूर्वाह्न से 11:20 पूर्वाह्न: बुधवार, पुनर्वसु नक्षत्र और षष्ठी तिथि I
27 अप्रैल 2023 दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: गुरुवार, पुष्य नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
28 अप्रैल 2023 सुबह 7:00 बजे से 9:50 बजे तक: शुक्रवार, पुष्य नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat May 2023
3 मई सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक : बुधवार, हस्त और चित्रा नक्षत्र तथा त्रयोदशी तिथि I
5 मई सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: शुक्रवार, स्वाति नक्षत्र तथा पूर्णिमा तिथि I
12 मई सुबह 9:10 से शाम 7:00 बजे: शुक्रवार, श्रवण एवम धनिष्ठा नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि I
14 मई सुबह 7:00 बजे से 10:10 बजे तक: रविवार, शतभिषा नक्षत्र तथा दशमी तिथि I
22 मई सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक: सोमवार, मृगशिरा नक्षत्र तथा तृतीया तिथि I
24 मई सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: बुधवार, पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र तथा पंचमी तिथि I
25 मई सुबह 7:00 से शाम 5:50 बजे तक : गुरुवार, पुष्य नक्षत्र तथा षष्ठी तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat June 2023
1 जून 2023 दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: गुरुवार स्वाति नक्षत्र एवं द्वादशी, त्रयोदशी तिथि I
8 जून 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: गुरुवार श्रवण नक्षत्र एवम पंचमी तिथि।
9 जून 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक: शुक्रवार धनिष्ठा नक्षत्र एवं षष्ठी तिथि।
12 जून 2023 दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार रेवती नक्षत्र एवं दशमी तिथि।
21 जून 2023 सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक: बुधवार पुष्य नक्षत्र एवम तृतीया तिथि।
26 जून 2023 दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार हस्त नक्षत्र एवं अष्टमी तिथि।
28 जून 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक: बुधवार चित्रा, स्वाति नक्षत्र एवं दशमी तिथि।
29 जून 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक: गुरुवार स्वाति नक्षत्र एवम एकादशी तिथि।
Vehicle Purchase Muhurat July 2023
5 जुलाई 2023 सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक: बुधवार, श्रवण नक्षत्र और तृतीया तिथि I
7 जुलाई 2023 सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, शतभिषा नक्षत्र और पंचमी तिथि I
10 जुलाई 2023 सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक: सोमवार, रेवती नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat August 2023
6 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक शुक्र अस्त के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा।
21 अगस्त 2023 सुबह 7 बजे से शाम 7:00 बजे तक: सोमवार, चित्रा नक्षत्र और पंचमी तिथि I
24 अगस्त 2023 सुबह 9 बजे से शाम 7:00 बजे तक: गुरुवार, अनुराधा नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
30 अगस्त 2023 सुबह 11 बजे से शाम 7:00 बजे तक: बुधवार, धनिष्ठा नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि I
31 अगस्त 2023 सुबह 7:05 बजे से शाम 5:30 बजे तक : गुरुवार, शतभिषा नक्षत्र और प्रतिपदा तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat September 2023
6 सितंबर सायं 4 बजे से सायं 7 बजे तक : बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि।
7 सितंबर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक: गुरुवार, रोहिणी, मृगशिरा नक्षत्र ;अष्टमी और नवमी तिथि।
10 सितंबर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक: रविवार, पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र और एकादशी तिथि।
17 सितंबर 2023 सुबह 11:15 से शाम 7 बजे: रविवार, चित्रा नक्षत्र और तृतीया तिथि।
18 सितंबर 2023 सुबह 7 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक: सोमवार, चित्रा नक्षत्र और तृतीया तिथि।
20 सितंबर 2023 दोपहर 3 बजे से शाम 7:00 बजे तक: बुधवार, अनुराधा नक्षत्र और षष्ठी तिथि।
21 सितंबर 2023 सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक: गुरुवार, अनुराधा नक्षत्र और षष्ठी तिथि।
25 सितंबर 2023 दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक: सोमवार, श्रवण नक्षत्र और एकादशी तिथि।
27 सितंबर 2023 सुबह 7:10 बजे से शाम 7 बजे तक: बुधवार, शतभिषा नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि।
Vehicle Purchase Muhurat October 2023
25 अक्टूबर 2023 सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: बुधवार, शतभिषा नक्षत्र और एकादशी तिथि।
Vehicle Purchase Muhurat November 2023
3 नवंबर 2023 सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, पुनर्वसु नक्षत्र और षष्ठी तिथि I
10 नवंबर 2023 दोपहर 12:45 से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, हस्त नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि I
20 नवंबर 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7 बजे तक: सोमवार, धनिष्ठा नक्षत्र और अष्टमी तिथि I
27 नवंबर 2023 1:45 बजे से शाम 7 बजे तक: सोमवार, रोहिणी नक्षत्र और पूर्णिमा, प्रथमा तिथि I
Vehicle Purchase Muhurat December 2023
1 दिसंबर 2023 शाम 3:45 से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र और पंचमी तिथि I
7 दिसंबर 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7 बजे तक: गुरुवार, हस्त नक्षत्र और दशमी तिथि I
8 दिसंबर 2023 सुबह 7:00 बजे से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, हस्त, चित्रा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
17 दिसंबर 2023 सुबह 7:00 से शाम 7 बजे तक: रविवार, धनिष्ठा नक्षत्र, पंचमी एवं षष्ठी तिथि I
18 दिसंबर 2023 सुबह 7:00 से दोपहर 3 बजे तक: सोमवार, शतभिषा नक्षत्र और षष्ठी तिथि।
21 दिसंबर 2023 सुबह 10:00 बजे से शाम 7 बजे तक: गुरुवार, रेवती नक्षत्र और दशमी तिथि।
29 दिसंबर 2023 सुबह 8:00 बजे से शाम 7 बजे तक: शुक्रवार, पुष्य नक्षत्र और तृतीया तिथि।
वाहन खरीदने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शुभ माना जाता है।
वाहन खरीदने के लिए चर और द्विस्वभाव लग्न अच्छे माने जाते हैं।
पुनर्वसु, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र वाहन खरीद के लिए अच्छे माने जाते हैं।
ऊपर बताई गई कोई भी तारीख चुनने से पहले विद्वान पंडित से भी विचार-विमर्श करें I