गृह प्रवेश ( Griha Pravesh ) व्यक्ति के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर होता है। भारतीय ज्योतिष के अनुसार गृह प्रवेश के अवसर के लिए एक शुभ मुहूर्त ( Muhurat )आवश्यक है। अतः शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त के निर्धारण पर विचार करना चाहिए और विद्वान पंडित से भी विचार-विमर्श करना चाहिए। 2023 के लिए निम्नलिखित शुभ ( Auspicious ) गृह प्रवेश मुहूर्त भारतीय मानक समय के अनुसार उपलब्ध हैं।
Griha pravesh muhurat January 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त जनवरी
25 जनवरी रात 8:05 बजे से 26 जनवरी सुबह 10:25 बजे तक: बुधवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और पंचमी तिथि I
27 जनवरी सुबह 9:10 से शाम 6:35 बजे तक: शुक्रवार, रेवती नक्षत्र और सप्तमी तिथि।
30 जनवरी रात 10:15 बजे से 31 जनवरी सुबह 7:00 बजे तक: सोमवार, रोहिणी नक्षत्र और दशमी तिथि।
Griha pravesh muhurat February 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त फ़रवरी
1 फरवरी 2023 सुबह 7:10 से दोपहर 2:00 बजे तक: बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
8 फरवरी 2023 शाम 8:15 बजे से 9 फरवरी सुबह 6:20 बजे तक: बुधवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और तृतीया तिथि I
11 फरवरी 2023 12:15 मध्यरात्रि से 11 फरवरी सुबह 7:00 बजे : शुक्रवार (दिन वार की गणना भारतीय ज्योतिष के अनुसार है। एक दिन की गणना अगली सुबह सूर्योदय तक की जाती है), चित्रा नक्षत्र और पंचमी तिथि I
22 फरवरी 2023 सुबह 7:00 से 23 फरवरी 3:20 AM (पूर्वाह्न) : बुधवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और तृतीया तिथि I
27 फरवरी से 8 मार्च तक होलाष्टक की अवधि होगी इसलिए होलाष्टक की अवधि के दौरान गृह प्रवेश जैसे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को शुभ नहीं माना जाता है।
Griha pravesh muhurat March 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त मार्च
27 फरवरी से 8 मार्च तक होलाष्टक की अवधि होगी इसलिए होलाष्टक की अवधि के दौरान गृह प्रवेश जैसे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को शुभ नहीं माना जाता है।
10 मार्च 2023 सुबह 6:45 से रात 9:40 बजे तक : शुक्रवार, चित्रा नक्षत्र, तृतीया तिथि I
13 मार्च 2023 9:30 बजे से 14 मार्च सुबह 6:35 बजे: सोमवार, अनुराधा नक्षत्र और सप्तमी तिथि I
17 मार्च 2023 सुबह 6:35 से 18 मार्च 2:45 AM (पूर्वाह्न) : शुक्रवार, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और दशमी, एकादशी तिथि I
28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक गुरु अस्त होगा इसलिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
Griha pravesh muhurat April 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल
अप्रैल 2023 में कोई गृह प्रवेश मुहूर्त उपलब्ध नहीं है I
Griha pravesh muhurat May 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त मई
6 मई 2023 9:15 शाम से 7 मई 2023 सुबह 5:50 बजे तक : शनिवार, अनुराधा नक्षत्र और द्वितीया तिथि I
15 मई 2023 सुबह 9:10 से 16 मई 2023 1:00 AM बजे (मध्यरात्रि) तक : सोमवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और एकादशी तिथि I
20 मई 2023 रात 9:30 बजे से 21 मई 2023 5:40 सुबह तक : शनिवार, रोहिणी नक्षत्र और द्वितीया तिथि।
22 मई 2023 सुबह 5:40 से सुबह 10:35 बजे तक: सोमवार, मृगशिरा नक्षत्र और तृतीया तिथि I
29 मई 2023 दिन में 11:50 बजे से 30 मई 2023 4:25 AM बजे (पूर्वाह्न) : सोमवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और दशमी तिथि।
31 मई 2023 सुबह 6:00 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक: बुधवार, चित्रा नक्षत्र और एकादशी तिथि।
Griha pravesh muhurat June 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त जून
12 जून 2023 सुबह 10:35 से दोपहर 1:45 बजे तक : सोमवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और दशमी तिथि I
जुलाई से अक्टूबर तक कोई गृह प्रवेश मुहूर्त उपलब्ध नहीं है I
Griha pravesh muhurat November 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त नवंबर
22 नवंबर 2023 शाम 6:40 बजे से 23 नवंबर सुबह 6:45 बजे तक: बुधवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और दशमी, एकादशी तिथि I
23 नवंबर 2023 सुबह 6:45 सुबह से रात 9:00 बजे तक: गुरुवार, उत्तराभाद्रपद, रेवती नक्षत्र और एकादशी तिथि I
29 नवंबर 2023 सुबह 6:55 बजे से दोपहर 1:55 बजे तक: बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र और द्वितीया तिथि I
Griha pravesh muhurat December 2023- गृह प्रवेश मुहूर्त दिसंबर
8 दिसंबर 2023 सुबह 8:55 बजे से 9 दिसंबर 2023 सुबह 6:30 बजे: शुक्रवार, चित्रा नक्षत्र और एकादशी तिथि I
15 दिसंबर 2023 सुबह 8:10 बजे से रात 10:20 बजे तक: शुक्रवार, उत्तराषाढ़ नक्षत्र और तृतीया तिथि।
21 दिसंबर 2023 सुबह 9:40 से रात 10:05 बजे तक: गुरुवार, रेवती नक्षत्र और दशमी तिथि।
शुभ गृह प्रवेश मुहूर्त के निर्धारण के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:-
- जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि होलाष्टक की अवधि गृह प्रवेश के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है।
- गृह प्रवेश के प्रयोजन के लिए गुरु और शुक्र अस्त की अवधि भी अच्छी नहीं मानी जाती है। 28 मार्च 2023 से 27 अप्रैल 2023 तक गुरु और 3 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक शुक्र अस्त होगा I
- गृह प्रवेश के प्रयोजन के लिए पितृ पक्ष की अवधि से भी बचना चाहिए। पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक रहेगा।
- मंगलवार को छोड़कर सभी दिन गृह प्रवेश के लिए शुभ माने जाते हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को शुभ माना गया है और शनिवार और रविवार को मध्यम माना गया है।
- गृह प्रवेश से पहले हवन और धार्मिक समारोहों को शुभ माना जाता है।
- द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि को गृह प्रवेश के लिए शुभ माना जाता है।
- वृष और तुला राशि वाले जातकों को गोचर में शुक्र एवं धनु और मीन राशि वाले जातकों को गोचर में गुरु वक्री स्थिति में होने पर गृह प्रवेश कार्यक्रम नहीं करना चाहिए।
- दिन और रात दोनों समय के मुहूर्त उपलब्ध हैं लेकिन रात के समय के मुहूर्त तभी चुनें जब यह आपके लिए सुविधाजनक हो।
- ऊपर बताई गई कोई भी तारीख चुनने से पहले विद्वान पंडित से भी विचार-विमर्श करें I